फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed for cheating by making fake website

Mau News: फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने पर मुकदमा

Thu, 30 Mar 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Case filed for cheating by making fake website
भारतीय खाद्य निगम की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आने पर निगम के प्रबंधक ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार, कुछ समय से निगम के नाम पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा निगम की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को नौकरी देने के नाम पर ठगी की जा रही थी। जिसकी जानकारी होने पर निगम के प्रबंधक की शिकायत पर वेबसाइट निष्क्रिय किया गया जिससेे आम नागरिकों को निगम में फर्जी तरीके से नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के कारण निगम को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। वहींं भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने के कई मामले प्रकाश में है, जबकि निगम के फर्जी बेेेबसाइट से अभ्यर्थी का चरित्र सत्यापन के लिए संबंधित दस्तावेज पुलिस विभाग को भेजा गया था। पुलिस ने सरायलखंसी थाना क्षेत्र केेेे बरलाई गांव निवासी अमलेश कुमार और दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हकीकतपूरा निवासी रामशरीख के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed