फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against unknown pickup driver

Mau News: अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 20 Feb 2024 02:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Case filed against unknown pickup driver
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र करौंदी नरायनपुर में सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की मौत के बाद दादा की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की देर शाम अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। करौंदी नरायनपुर निवासी मनोज राजभर की पुत्री उत्तरा (5) चचेरे भाई आर्यन (4) के साथ रविवार को दरगाह अमिला मार्ग के किनारे स्थित एक दुकान से चिप्स लेकर घर जा रही थी। इतने में दरगाह की ओर से आ रहा तेज रफ्तार पिकअप बच्ची को रौंदते हुए फरार हो गया। बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि भाई आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया था। लल्लन राजभर की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप और अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed