फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case against the then manager of secondary school

Mau News: माध्यमिक विद्यालय के तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा

Sun, 09 Jul 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Case against the then manager of secondary school
मऊ। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के रामपुर बेलौली स्थित एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कूटरचित अभिलेख तैयार कर मान्यता लेने के मामले में तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। चौधरी चरण सिंह राम नगीना स्वाधीन बालिका उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय को लेकर शिकायतकर्ता ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती की थी। आरोप लगाया कि विद्यालय के नाम भूमि ही नहीं है। इसपर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय के नाम भूमि की जांच कराने के लिए राजस्व विभाग को भेजा।
विज्ञापन

मामले की उपजिलाधिकारी मधुबन ने जांच की। एसडीएम ने जांच में राजस्व अभिलेखों में चौधरी चरण सिंह राम नगीना स्वाधीन बालिका उमा रामपुर बेलौली के नाम से बेलीली भोजपुर में कोई भूमि नहीं मिली। एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय की मान्यता रद्द करते हुए विद्यालय के तत्कालीन प्रबंधक श्रवण कुुमार के खिलाफ थाने में तहरीर दी। एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

इस बाबत रामपुर बेलौली थाना के एसओ लालबहादुर प्रसाद का कहना था कि चौधरी चरण सिंह राम नगीना स्वाधीन बालिका उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय के तत्कालीन प्रबंधक श्रवण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed