फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case against four including husband in dowry harassment

Mau News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा

Thu, 15 Jun 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Case against four including husband in dowry harassment
घोसी। कोतवाली पुलिस ने नगर निवासी एक विवाहिता की तहरीर पर पति सहित चार ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार घोसी नगर के मदापुर शम्सपुर( बैसवाड़ा) निवासिनी तहजीन फातमा पत्नी अफसर अहमद की शादी वर्ष 2014 में नगर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन निवासी अफसर अहमद पुत्र इरशाद अहमद के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था।
शादी के कुछ ही दिन बाद से पति सहित ससुर इरशाद अहमद, देवर सरफ़राज अहमद व ननद अफसाना कम दहेज की बात कहते हुए प्रताड़ित करने लगे। 4-5 माह पूर्व मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति अफसर अहमद ने दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली पुलिस ने तहजीन फातमा की तहरीर के आधार पर पति अफसर अहमद, ससुर इरशाद अहमद, देवर सरफ़राज अहमद व ननद अफसाना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed