फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case against four including husband for dowry harassment

Mau News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार पर केस

Fri, 26 Apr 2024 04:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Case against four including husband for dowry harassment
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के लरेवा नौवापुरा गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार लरेवा नौवापुरा गांव निवासी रागिनी चौहान की शादी 29 अक्तूबर 2023 को गांव के रामअवध चौहान के पुत्र सूरज से हुई। शादी के पहले से दोनों एक दूसरे को जानते थे। लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद पति और ससुराल वाले दहेज में बाइक, सोने की चेन आदि की मांग करने लगे। नहीं देने पर तरह तरह से प्रताड़ित करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह मारपीट कर घर से भगा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सूरज, ससुर रामअवध चौहान, ननद नंदिनी और सास के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed