फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case against 16 nominated and 30 unknown for blocking the road

Mau News: सड़क जाम करने में 16 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Mon, 22 May 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Case against 16 nominated and 30 unknown for blocking the road
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढाडाचवर गांव में शुक्रवार की शाम मार्ग दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों के घायल होने की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। रोड जाम करने का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 16 नामजद और 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। भातकोल कोपागंज रोड पर कोइरियापार पुलिस चौकी अंतर्गत ढाडाचवर गांव के पास शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे अनियंत्रित कार रोड पर स्थित एक मकान के बरामदे में घुस गई। बरामदे में सो रहे एक ही परिवार के एक मासूम सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के विरोध में आसपास के ग्रामीणों ने कोइरियापार कोपागंज रोड पर घटनास्थल के समीप रोड को जाम कर विरोध जताया। इससे आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। इस बारे में कोतवाल संजय कुमार तिवारी का कहना है कि घटना के बाद लोगों द्वारा रोड जाम करने से आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई और आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ी। कोइरियापार पुलिस ने बताया कि तहरीर पर 16 नामजद और लगभग 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed