फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Carved road quality

खुदवाकर परखी सड़क की गुणवत्ता

Tue, 11 Feb 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Carved road quality
परदहां ब्लाक में निरीक्षण करते जिले के नोडल अधिकारी एस बी एस रंगाराव। - फोटो : MAU
मऊ। जनपद के नोडल अधिकारी आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता एसबीएस रंगाराव ने मंगलवार को नगरपालिका, परदहा ब्लाक, माडर्न स्कूल एवं पहसा गांव का दौरा किया। आयुक्त ने सरकारी योजनाओं की समीक्षा की और कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान जहां हाल ही में बनी स्वदेशी कॉटन मिल रोड को खुदवा कर उसकी गुणवत्ता को परखा और नगरपालिका से अधूरे कामों को पूरा करने और लक्ष्य के अनुरूप एलईडी बल्ब लगाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर के अतिक्रमण हटाने के साथ ही कूड़े के लिए जमीन के चयन करने का निर्देश दिया। पालिका में इंटरनेट व्यवस्था में गड़बड़ी मिलने पर एक अलग कंपनी का नेट लगवाने को कहा। आयुक्त ने साफ-सफाई की व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर फटकार लगाई। आयुक्त ने हाल ही में बनी स्वदेशी काटन मिल रोड की गुणवत्ता का सत्यापन किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव (इंग्लिश मीडियम)का निरीक्षण किया। आय़ुक्त के पूछने पर कक्षा 2 का छात्र महीनों एवं दिनों का नाम नहीं बता पाया। विकास खण्ड परदहां का निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पेंडिंग मास्टर रोल फीडिंग को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। परदहा में धान क्रय एवं कन्या सुमंगला योजना के बारे जानकारी ली। आयुक्त ने रतनपुरा ब्लाक के पहसा का निरीक्षण किया। शौचालयों को देखा और इनकी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने ग्रामसभा कसारा में चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। गांव के बच्चों को खेलने के लिए जमीन का चिह्नांकन कर सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश सेक्रेटरी को दिया। गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार देकर गोंद भराई एवं बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी सीडीओ रामसिंह वर्मा, एडीएम केहरि सिंह, एसडीएम सदर अतुल वत्स डीडीओ विजय शंकर राय, परियोजना निदेशक एमएन द्विवेदी, डीपीआरओ घनश्याम सागर, बीएसए ओपी त्रिपाठी, सीएमओ डा. एससी सिंह, जिला दिव्यांग अधिकारी रीतेश बिंदल, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार यादव, प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर, बीएसए ओपी त्रिपाठी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी और गांववासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed