फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Carrying power supply protests

बिजली आपूर्ति ले जाने के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 04 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 04 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Carrying power supply protests
 नगर क्षेत्र के खीरीबाग मोहल्ला से प्रेमाराय मोहल्ले में बिजली के तार उतारे जाने का मामला गंभीर होता जा रहा है। रविवार को बिजली विभाग ने अधिकारियों की मौजूदगी में प्रेमाराय मोहल्ले में हाइटेंशन तार पोल पर लगवाए।
विज्ञापन



लेकिन उसी रात तारों को खंभे से उतारकर सड़क पर छोड़ दिया गया। सोमवार को खीरीबाग के लोगों ने प्रदर्शन कर कहा कि खीरीबाग मोहल्ला से प्रेमाराय को बिजली जाने का वे विरोध करते हैं। हालांकि मौके पर प्रशासन ने पहुंचकर लोगों समझाकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन



प्रेमाराय मोहल्ले में बीते कई वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या है। इसके  लिए मोहल्ले के लोगों ने चंदा जुटाकर एक नए ट्रांसफार्मर का प्रबंध किया। प्रेमाराय मोहल्ल्ले में लगे ट्रांसफार्मर में आपूर्ति खीरीबाग मोहल्ले से लानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इसका खीरीबाग मोहल्ले के लोग विरोध कर रहे थे। लेकिन हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद कोर्ट से आदेश पर जिला प्रशासन ने कई बार की बैठकों के बाद रविवार को खीरीबाग मोहल्ले से प्रेमाराय मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ले जाने के लिए हाइटेंशन तार को बिछवाया गया।



लेकिन रविवार की रात ही बिजली के तार को खंभों से उतार कर सड़क पर छोड़ दिया गया। इससे सोमवार को लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही खीरीबाग से बिजली आपूर्ति न जाने की मांग को लेकर खीरीबाग मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन भी किया।


प्रदर्शन की जानकारी होने के बाद शहर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
इस संबध में सीओ सिटी अशोक कुमार यादव ने बताया कि इस संबध में अधिकारियों और आम जनता के बीच बैठक कर कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed