फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Careless Nagar Palika... Encroachment again at the same place from where it was removed

Mau News: लापरवाह नपा...जहां से हटवाया, वहीं फिर अतिक्रमण

Tue, 17 Dec 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Careless Nagar Palika... Encroachment again at the same place from where it was removed
भुलक्कड़ नगर पालिका...ऐसा इसलिए नपा प्रशासन ने अतिक्रमण को लेकर नवंबर में मुनादी कराई थी, इसके तहत 30 नवंबर तक अतिक्रमण हटवाना था। लेकिन अमर उजाला में प्रमुखता से खबरें छपने के बाद दो दिन अभियान चलाकर नपा ने इति श्री कर ली।
विज्ञापन

हालत यह है कि जहां अतिक्रमण हटाया गया था वहां दुबारा अतिक्रमण हो गया है। नगर क्षेत्र की सड़कों और फुटपाथ पर अतिक्रमण को लेकर न तो नगर पालिका सक्रिय है न ही प्रशासन।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि वर्तमान में नगर के प्रमुख मार्ग गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, बलिया मोड़ तिराहा, भीटी चौराहा, मिर्जाहादीपुरा तिराहा पर रात के समय सड़के चौड़ी नजर आती हैं, लेकिन सुबह दस बजते ही चौड़ी सड़कें संकरी हो जाती हैं। दरअसल, दिन होते ही दुकानदार सड़कों का सामान रखकर अतिक्रमण कर लेते हैं। इतना ही नहीं पैदल राहगीरों के बनाए गए फुटपाथों पर दुकानें सजा दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते जाम की स्थिति रहने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गईं। तो 23 नवंबर को नगरपालिका और प्रशासन के नेतृत्व में 15 दुकानें हटाई गईं, लेकिन इसके बाद अभियान न चलने की वजह से स्थिति जस की तस हो गई है। इस बाबत नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार का कहना है कि शीघ्र ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed