फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Car hits police vehicle, three policemen injured

Mau News: पुलिस के वाहन को कार ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

Thu, 07 Sep 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Car hits police vehicle, three policemen injured
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी मोड़ के पास गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों के वाहन में पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे चालक को घायल पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रामबदन सरोज बृहस्पतिवार की सुबह सरकारी जीप से हमराहियों के साथ भ्रमण कर रहे थे। अभी वह पकड़ी मोड़ स्थित एक ढाबा के पास फोरलेन पर जीप खड़ कर रहे थे, तभी गोरखपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पुलिस जीप में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर उतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।वहीं पुलिस जीप में पीछे बैठे सिपाही शमशेर कुमार, प्रदीप कुमार और संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर आरोपी कार चालक गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के मटेहू निवासी रामभवन राजभर को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। कार को लाकर थाने में खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed