फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Car found burnt under suspicious circumstances

Mau News: संदिग्ध परिस्थिति में जली मिली कार

Sun, 26 Mar 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Car found burnt under suspicious circumstances
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव स्थित तमसा नदी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में जली एक कार दो दिनों से लावारिस पडी है। सूचना पार मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात नदी किनारे घाट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में कार से आग की लपटें दिखाई दीं। नदी के किनारे सुनसान माहौल होने के कारण लोग किसी अप्रिय घटना के डर से मौके पर नहीं गए। घटना के दूसरे दिन सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दो दिन से कार नदी किनारे लावारिस खड़ी होने के कारण कार को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं जोरो पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed