फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Candle lighting took the oath to serve

कैंडिल जलाकर ली सेवा करने की शपथ

Wed, 17 Jun 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 17 Jun 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Candle lighting took the oath to serve
 नगर क्षेत्र के भीटी स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार को प्रकाश नर्सिंग स्कूल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें छात्राओं ने कैंडिल जलाकर सेवा करने की शपथ ली।  मुख्य अतिथि डा.एसएन खत्री, विशिष्ट अतिथि डा.पीएल गुप्ता व प्रकाशचंद राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद नर्सिंग की छात्राओं ने सभी अतिथियों को बूके देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

 छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य एचएन आर गुप्ता ने सभी छात्राओं को सेवा करने की शपथ दिलाई। जिसके बाद छात्राओं द्वारा कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया जिसने सबका मनमोह लिया। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा.एसएन खत्री ने कहा कि बड़े ही हर्ष की बात है कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां नर्सिंग के क्षेत्र में आ रही है। न्यूरो सर्जन सचिन सिंह ने कहा कि मरीजों की सेवा ही नर्सिंग का मल उद्देश्य है। स्कूल के प्रबंधक मनीष राय ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed