फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Can not find relief from the bitter cold

कड़कड़ाती ठंड से नहीं मिल रही निजात

Thu, 15 Dec 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 15 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Can not find relief from the bitter cold
गुरुवार की सुबह कोहरे और ठंड के बीच नगर क्षेत्र के नरईबांध के पास नेशनल हाइवे के पास से लाइट जलाकर गुजरते वाहन।
कड़कड़ाती ठंड से लगभग हर वर्ग परेशान है। रबी की अगेती फसल की सिंचाई के पीकआवर में कड़कड़ाती ठंड से किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। विद्युत आपूर्ति के लिए दिन व रात का शेड्यूल लागू रहने से किसानों को जान जोखिम में डालकर सिंचाई करनी पड़ रही है। वहीं मधुबन थाना क्षेत्र के फतहपुर निवासी एक वृद्ध महिला की बुधवार की देर शाम ठंड लगने से मौत गई। अब ठंड से मरने वालों की संख्या तीन तक पहुंच गई है। गुरुवार को पूूर्वाह्न नौ बजे तक कोहरा छाए रहने से लोग रोज की भांति देर तक घरों में ही दुबके रहे। सुबह छह बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। देर से धूप निकलने से बाजारों में चहल पहल रही।
विज्ञापन



भीषण ठंड के मौसम में खेतों में काम करने वाले किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। रबी फसल के सिंचाई तथा गन्ना पेराई का काम जोरों पर चल रहा है। जिले के अधिकांश इलाकों में दिन रात के शेड्यूल में विभाग की ओर से दिन व रात के शेड्यूल मेें विद्युत आपूर्ति की जा रही रही है। बिजली के अप डाउन होने से एक बीघा की सिंचाई करने में कई दिन लग जा रहा है। दिन मेें कम बिजली रहने से किसानों को जान जोखिम में डालकर फसल की सिंचाई तथा गन्ना पेराई करना पड़ रहा है। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के किसान मुसाफिर यादव, जर्नादन प्रसाद, शिवबचन सिंह का कहना है कि कोहरा रात से ही लग रहा है। ऐसे में रात के समय सिंचाई करना मुश्किल भरा काम है। दिन के समय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित न होने से सिंचाई तथा गन्ना पेराई सहित विभिन्न कृषि कार्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। एक बीघे की सिंचाई करने में कई दिन लग जा रहा है।
विज्ञापन



उधर, कोहरा तथा शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से जनजीवन बेहाल है। रात से कोहरा पड़ना शुरू हो गया। तड़के कोहरे से आसमान पटा रहा। पूर्वाह्न छह बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह व शाम के समय रिक्शा, ठेला, खोमचा चलाने वाले तथा फुटपाथ पर जिंदगी गुजारने वालों की स्थिति बद से बदतर हो जा रही है। फुटपाथ पर दूकान लगाने वाले कुछ घंटे बाद ही दुकान बंद करने के लिए मजबूर हो जा रहे हैं। देर रात तक चहल पहल रहने वाले बाजारों में शाम सात बजे तक सन्नाटा पसर जा रहा है। इसके बाद भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने के मामले में प्रशासनिक अधिकारी मौन साधे हैं। फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार विकास खंड क्षेत्र के फतहपुर निवासी (65) बतुलन खातून नामक महिला की बुधवार देर सायं ठंड लगने से मौत गई। मृतका नित्य की भांति खा पीकर सोने चले गई। परिवारजन एक घंटे के उपरांत महिला को दूध देने  पहुंचे तो महिला अकड़न के साथ छटपटा रही थी। परिवारजन अभी कुछ कर पाते कि महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed