{"_id":"2fc8a4fa89129621eb20980564fa14b4","slug":"camp-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे चमकते रहेंगे दांत, बच्चों काे दिए गए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे चमकते रहेंगे दांत, बच्चों काे दिए गए टिप्स
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और डाबर कंपनी की ओर से गुरुवार को नगर के चार स्कूलों में बच्चों के दांत की जांच के लिए नि:शुल्क शिविर लगाए गए । शिविरों में करीब 3500 बच्चों का दंत परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने बच्चों को दांतों के रख रखाव व सुरक्षा के उपाय बताए, उन्हें बताया गया किस प्रकार दांत सदैव चमकते रहेंगे।
अमर उजाला, डाबर कंपनी व निदान डेंटल हास्पिटल की टीम ने नगर के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, मऊ मार्डन पब्लिक स्कूल और अमृत पब्लिक स्कूल में दंत परीक्षण शिविर लगाए।
निदान डेंटल हास्पिटल के डॉक्टर सर्वेश कुमार गुप्ता, डॉक्टर संजीव यादव और शुभम मद्धेशिया ने बच्चों के दांतों की नि:शुल्क जांच की। डॉ. सर्वेश ने बच्चों को बताया कि दांतों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। चॉकलेट, आइसक्रीम आदि खाने से दांत की समस्याएं बढ़ रही हैं। मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी तरह से मुख की सफाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
दांतों को रोजाना दो बार ब्रश करना चाहिए। दांतों को रोज एक बार फ्लस करें और नियमित रूप से अपने डेंटिस्ट के पास जाएं।
यदि आपके मसूड़े लाल होकर फूल गए हों या उनसे खून निकलता हो, तो ऐसा संक्रमण के कारण हो सकता है। डॉ. संजीव यादव ने बताया कि हमेशा नरम ब्रिस्टल वाले टूथ ब्रश का प्रयोग करना चाहिए।
भोजन के बाद कुल्ला करके मुंह को साफ कर लेना चाहिए। मुंह सूखने पर लार का प्रवाह बढ़ाने के लिये शक्कर रहित चुइंग गम खाना चाहिए।
डॉक्टरों ने बच्चों को डाबर कंपनी की ओर से टूथ पेस्ट और अमर उजाला की ओर से गिफ्ट हैंपर दिए। इस अवसर पर लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की प्रधानाचार्य विभा यादव, अमृत पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य माया सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। वहीं मऊ मार्डन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य हामिद अनवर और सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक अभिषेक ने कार्यक्रम को बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।