फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Calling miscreants demanded five lakh rupees from doctor

फोनकर बदमाशों ने डाक्टर से मांगी पांच लाख रुपये रंगदारी

Sat, 20 Feb 2021 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Calling miscreants demanded five lakh rupees from doctor
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ले के नारा मुहल्ला निवासी डाक्टर को शुक्रवार रात फोनकर बदमाशों ने रंगदारी की मांग किया। बदमाशों ने डाक्टर को पांच लाख न देने पर अंजाम भुगतने का अल्टीमेटम दिया। घटना से भयभीत पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बिना रिपोर्ट दर्ज किए मामले की जांच में जुटी है। रानीपुर थाना क्षेत्र के भूसुआ गांव निवासी सुरेंद्र यादव नगर पंचायत वलीदपुर में क्लीनिक चलाते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात लगभग 9 बजे जब वह मरीज देख रहे थे, तभी उनकी मोबाइल पर अज्ञात बदमाशों ने फोन कर उनसे पांच लाख रुपये रंगदारी मांगा। फोन करने वाले ने रुपया न देने पर अंजाम भुगतने का अल्टीमेटम दिया। फोन कॉल आने के बाद घबराए चिकित्सक पहले अपने कुछ परिचितों को इसकी सूचना दिया। परिचितों के आने पर डाक्टर उनके साथ मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली गए।
विज्ञापन

घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराने के साथ ही डाक्टर ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस आने वाली काल की छानबीन करना शुरू कर दी। चिकित्सक की दी गई तहरीर में किसी को आरोपित नही किया है। बीते पिछले दिनों शंकर गुप्ता को बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारी थी, जिससे पूरा नगर दहशत में है तब तक दूसरी घटना डॉक्टर के साथ बदमाशों ने फोन द्वारा रंगदारी मांग कर कर दिया जिससे लोगों में भय बना हुआ है। बात करने पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली प्रभारी नीरज पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed