फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Call to celebrate festivals in a cordial atmosphere

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्वों को मनाने का आह्वान

Sat, 22 Oct 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Call to celebrate festivals in a cordial atmosphere
वलीदपुर । मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी पर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें मूर्ति विसर्जन और डाला छठ पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक नरेश कुमार ने क्षेत्र में स्थापित 87 लक्ष्मी प्रतिमाओं के आयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करें। कहा कि प्रतिमा के समक्ष केवल धार्मिक गीत, देवी गीत ही बजाएं, मूर्तियों की ऊंचाई मानक से ज्यादा न रखें। प्रतिमा के बाहर चार बाल्टी पानी तथा बालू अवश्य रखें। जिससे आग लगने पर आसानी से बुझाई जा सके। कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। आयोजक कम से कम पांच स्वयंसेवक तैनात रखें।
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस तो रहेंगी ही लेकिन स्वयंसेवक इनकी विशेष देखभाल करें। इस अवसर पर चौकी प्रभारी पंकज यादव ने लोगों से अपील की कि प्रशासन के आदेशों का पालन करें। इस अवसर पर कोतवाल शैलेश सिंह, मोहम्मद बिलाल खान ,धर्मेंद्र सिंह, सेना कुमार, सुनील यादव, राघवेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, समाजसेवी दीपक गुप्ता डायमंड, अजीत कुमार जायसवाल, सभासद अबूजर मदनी, यूसुफ खान, पूर्व चेयरमैन लालजी वर्मा, पूर्व सभासद राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed