फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Call for united struggle for old pension

Mau News: पुरानी पेंशन को लेकर एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान

Fri, 28 Jul 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Call for united struggle for old pension
मधुबन। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर फतेहपुर मंडाव बीआरसी पर बृहस्पतिवार को ब्लाक कार्यसमिति ने शिक्षकों ने जुड़ी 18 प्रमुख मांगों को लेकर बैठक की। पुरानी पेंशन को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए कहा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनमोहन पांडेय ने कार्यकारिणी के समक्ष बैठक की कार्ययोजना रखी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमें जो कुछ भी प्राप्त हुआ है, वह सब संगठन के प्रति समर्थन और विश्वास की देन है। अब इस समय सबसे ज्वलंत मुद्दा पुरानी पेंशन का है। इसे प्राप्त करने के लिए हमें अपने संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए संकल्पित होना पड़ेगा।
विज्ञापन

संगठन के सहयोग से हमें पुरानी पेंशन अवश्य मिलेगी। आगामी 23 अगस्त को अयोध्या में प्रांतीय संगठन के नेतृत्व में आयोजित शिक्षकों के सम्मेलन में शामिल होने को आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यभान शर्मा ने बताया कि एक ही सूचना बार-बार मांगी जाती है। जिससे विद्यालय का शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। सूचनाओं का संकलन पूरी तरह पारदर्शी होना चाहिए। जिससे भविष्य में कोई समस्या न हो। इस दौरान मंत्री रवींद्र प्रसाद मौर्य, राधेश्याम पांडेय ,रणंजय मल्ल, मीनाक्षी सिंह, बालमुकुंद पांडेय, गौरव जायसवाल, बिमला पांडेय शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed