फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Call for struggle to remove BJP government from power

भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने को लेकर संघर्ष का आह्वान

Sat, 06 Feb 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Call for struggle to remove BJP government from power
मुहम्मदाबाद गोहना। विधानसभा समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष आमान अहमद की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करते हुए इसे किसान, मजदूर, गरीब और जन विरोधी बताते हुए सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। बैठक में अम्मान अहमद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारें विकास के रास्ते से हट कर सांप्रदायिक माहौल पैदा कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि आज प्रदेश में किसान मजदूर नौजवान छात्र-छात्राएं दुकानदार व्यापारी महिला सभी वर्ग सरकार की नीतियों से उब चुके हैं। इस दौरान ननकू प्रसाद राजभर, राजेंद्र प्रसाद, राम प्रकाश यादव, अशोक गौतम, अजीत यादव, सीताराम यादव, रामू प्रसाद यादव, हरिनाथ व अनिल चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं मधुबन तहसील क्षेत्र के बेलौली सोनवर्षा में विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा की अध्यक्षता में समाजवादी किसान चौपाल का आयोजन हुआ। इस मौके पर भीमल कुशवाहा, मुनीब चौहान, देवनारायण व बुद्धि राम यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed