{"_id":"67036b916c32950e140a6cb5","slug":"cabinet-minister-ak-sharma-brother-filed-case-against-him-for-posting-from-sp-ex-handle-in-mau-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: सोशल मीडिया पर जमकर हुआ विवाद, कैबिनेट मंत्री के भाई ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: सोशल मीडिया पर जमकर हुआ विवाद, कैबिनेट मंत्री के भाई ने दर्ज कराया मुकदमा
Mon, 07 Oct 2024 10:33 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:33 AM IST
सार
Mau News: सोशल मीडिया पर हुआ विवाद पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया है। समाजवादी पार्टी के एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट को लेकर कैबिनेट मंत्री के भाई ने केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के एक्स हैंडल और कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के बीच सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि सोमवार को कैबिनेट मंत्री के भाई ने सपा के सोशल मीडिया को लेकर मऊ जिले के सारायलखंसी थाना में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के एक्स हैंडल से सड़क की खबर की कटिंग सवाल उठाते हुए पोस्ट की गई। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के हैंडल यूजर में गाली गलौज तक बात पहुंच गई। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री के भाई अरुण कुमार शर्मा ने इसको लेकर थाने में तहरीर दी। पुलिस इस मामले ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
दर्ज मुकदमे के अनुसार अरुण कुमार शर्मा ने बताया है कि उनके बड़े भाई अनिल कुमार शर्मा और उनसे बड़े ए. के. शर्मा हैं। ए. के. शर्मा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। जबकि अनिल कुमार शर्मा UPSIDA में अधिकारी हैं। आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल के अराजक तत्वहमें एवं हमारे परिवार को बदनाम करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन