मऊ। रविवार की शाम पांच बजते ही लोगों ने कोरोना को मात देने में लगे कर्मचारियों का अभिनंदन करने के लिए अपने मकानों की छतों ,बारजों और बालकनियों में खड़े होकर घंटे,घड़ियाल थालियां और शंख बजाए। घंटों,तालियों और शंख की यह ध्वनि दूर दूर तक सुनाई दी।जिला मुख्यालय में लोगों में थाली ताली, शंख और घंटे घडियाल बजाने का गजब उत्साह देखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने अपने घरों के सामने खड़े होकर थालियां बजाकर कोरोना से लढ रहे लोगों के उत्साहवर्घन के लिए थालियां बजाईं। कई स्थानों पर लोगों ने एक स्थान पर एकत्र होकर सामूहिक रूप से थालियां बजाई। शहर क्षेत्र में सहादतपुरा,आजमगढ़ मोड़, मुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा, भीटी,सदर चौक, संस्कृत पाठशाला ,बडी कम्हरिया, महेंद्र नगर, इमिलिया, मुसरदह, हकीकतपुर ,राम पुर चकिया सहित सभी मुहल्लों में लोगों ने घंटे थाली और शंख बजाए। रानीपुर संवाद एजेंसी के अनुसार रानीपुर बाजार, ख़ुरहट, पलिया बाजार, तेंदुली फतेहपुर पलिगढ़ आदि स्थानों पर बच्चे ,महिलाओं ,युवाओं और बुजुर्गो ने घंटे थाली बजाकर उत्साहवर्धन किया। चिरैयाकोट संवाद एजेंसी के अनुसार लोगों ने शाम पांच बजते ही चिरैयाकोट,सरसेना,सुल्तानीपुर,करमी, डंडारी, समाउद्दीनपुर,भेडियाधर और असलपुर में लोगों ने घंटे थालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। वलीदपुर संवाद एजेंसी के अनुसार वलीदपुर, भीरा, भदीड़ ,मुहम्मदाबाद गोहना,सुरहुरपुर आदि गांवों में घंटे थाली बजाकर अभिनंदन किया।