फूंका सांसद ओवैसी का पुतला
जुलूस में शामिल कार्यकर्ता ओवैसी के पुतले को लेकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष महावीर विश्वकर्मा ने कहा कि सांसद ओवैशी जैसे लोगों के चलते अतिवादियों का मन बढ़ रहा है। इनका बयान देश की एकता अखंडता के लिये घातक है। इनके बयान से देश का वातावरण दूषित हो रहा है।
प्रेमसागर निषाद ने कहा कि सांसद ओवैशी भारत में तो रहते हैं परंतु ये हमेशा देश की संप्रभुता के विरुद्ध बात करते हैं। सरकार को ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नागेंद्र, आशीष, निरंजन, रविंद्र, देवनाथ, प्रदीप, अनिल, रामप्रवेश, रत्नेश, प्रशांत, सूरज आदि रहे। फूंका।