फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Burn unit could not start even after six years

छह साल बाद भी नहीं शुरू हो सकी बर्न यूनिट

Sun, 15 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Burn unit could not start even after six years
मऊ। करोड़ों की लागत से बनी जिला अस्पताल की बर्न यूनिट बनने के छह वर्ष बाद भी विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में शुरू नहीं हो सकी है। जिला अस्पताल के छोटे से कमरे में इसे संचालित किया जा रहा है। गंभीर मरीजों का प्राथमिक उपचार कर वाराणसी रेफर किया जा रहा है। जिला अस्पताल में तीन करोड़ की लागत से बनी बर्न यूनिट छह वर्ष से विशेषज्ञ चिकित्सक और स्टॉफ की तैनाती न होने से बंद है। 30 बेड के बर्न यूनिट के लिए चार विशेषज्ञ डाक्टर्स और 10 स्टॉफ नर्स की तैनाती होनी है। लेकिन वर्षो से लिखा पढ़ी चल रही है। हालत यह है कि जले मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल के एक कमरे में संचालित हो रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि मामूली रूप से जले हुए लोगों को भी अलग से कहीं रखने का इंतजाम नहीं है। आग में जले लोगों में तेजी से इंफैक्शन फैलता है, लेकिन इस हकीकत के बाद भी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ा जा रहा। गंभीर रुप से जले मरीजों के आने पर प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया जा रहा है। करोड़ों की लागत से बनी बर्न यूनिट में टीकाकरण का काम चल रहा है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृज कुमार ने बताया कि बर्न यूनिट में विशेषज्ञ डाक्टर्स और स्टॉफ की तैनाती के मामले में शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed