फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Burglars steal the inspector's house

दरोगा के घर को चोरों ने बनाया निशाना

Sun, 07 Feb 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Burglars steal the inspector's house
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में शनिवार की रात्रि में चोरों ने पीएसी के एक दरोगा के एक मकान से दस लाख से अधिक के गहने और कीमती सामान चुरा ले गए। चोरों ने कमरों में सो रहे परिजनों को बाहर से कुंडी बदंकर अंदर ही कैद कर दिया था। रात में ही एक लड़का लघुशंका के लिए जगा तो उसने पाया कि दरवाजा बाहर से बंद है। उसने शोक मचाया। फोन करने पर 112 यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाहर से लगी कुंडी खोली तब जाकर परिवार के सदस्य बाहर आ सके। इस घटना से गांव वालों में दहशत बनी हुई है। इसकी जानकारी पाकर मौके पहुँची पुलिस छानबीन कर रही है। मखदुमपुर गाँव एवं पीएसी में दारोगा पद पर तैनात अभिमन्यु चौहान के छत पर शनिवार की रात्रि में चोर चढ़ कर सीढ़ी पर दरवाजा नहीं होने का फायदा उठाकर उनके आंगन के माध्यम से घर में घुस गये। परिवार के लोग जिस कमरे में सोये थे उन्हें बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। चोरों ने जिन कमरों में सामान थे उन कमरों को खंगाल डाला। एक कमरे से चोर पचास हजार रुपये नकद के साथ ही सोने चांदी के दस लाख रुपये के कीमत के जेवरात चुरा ले गए। चोर इन मकान से लाखों के कीमती वस्त्र आदि को भी चुरा ले गये। रात्रि में एक लड़का पेशाब करने के लिए जगा तो दरवाजा बाहर से बंद होने पर उसने शोर किया। जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने 112 नंबर पर फोन किया तो पुलिस पहुंच कर दरवाजा खोली और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। घटना से कुछ दूरी पर निर्माधीन फोरलेन पर खाली बक्से आदि कम कीमत वाले सामान फेंक कर भाग निकले थे। चोर अपने साथ कीमती सामानों को ले जा चुके थे। इस सम्बंध में कोतवाल कुमुदशेखर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्दी की चोर पकड़ में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed