{"_id":"67dd17b2faf5e40cf20bd355","slug":"bulldozers-action-in-mau-encroachment-demolished-public-facing-difficulty-in-commuting-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में चला बुलडोजर: अतिक्रमण को किया गया ध्वस्त, पब्लिक को आने-जाने में हो रही थी दिक्कत; कार्रवाई से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में चला बुलडोजर: अतिक्रमण को किया गया ध्वस्त, पब्लिक को आने-जाने में हो रही थी दिक्कत; कार्रवाई से हड़कंप
Fri, 21 Mar 2025 01:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:09 PM IST
सार
मऊ में इमिलिया जाने वाला मार्ग काफी दिनों से जाम की चपेट में था। शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। अतिक्रमण के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मऊ में कार्रवाई के दाैरान माैजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर के फातिमा मोड़ से इमिलिया जाने वाले रास्ते पर शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें नाले पर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। साथ ही सड़क किनारे मौजूद गुमटी और दुकानों को भी को हटाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट बिजेंद्र कुमार, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार मौजूद रहे।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि फातिमा हॉस्पिटल रोड इमलिया को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों द्वारा जिलाधिकारी को शिकायत की गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के चलते सड़क पूरी तरह से सिकुड़ गई आवागमन बाधित हो रहा था। जिसके कारण यह कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में जहां अतिक्रमण की शिकायत आएगी वहां ऐसी कार्रवाई लगातार चलती रहेगी वहीं दुकान को हटाने के लिए लगातार लोग आपाधात्री में अपने-अपने दुकान हटाते नजर आए इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन