{"_id":"66a4cbf164a6b570120cdf34","slug":"bulldozer-action-in-mau-administration-demolished-illegal-encroachment-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में बुलडोजर एक्शन: अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने कराया ध्वस्त, कार्रवाई से मौके पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में बुलडोजर एक्शन: अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने कराया ध्वस्त, कार्रवाई से मौके पर मचा हड़कंप
Sat, 27 Jul 2024 03:59 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 27 Jul 2024 03:59 PM IST
सार
मऊ में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शनिवार को अवैध कब्जे पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ नगर में शनिवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान नगर के सहादतपुरा क्षेत्र में लबे सड़क पटरी और फुटपाथ पर बड़े दुकानदारों के कब्जे को जिला प्रशासन ने ध्वस्त कराया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय स्वयं मौजूद रहे।
विज्ञापन
शनिवार को नगर के सहादतपुरा आजमगढ़ मोड़ से शुरू हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर पालिका के बुलडोजर ने बड़े दुकानदारों द्वारा फुटपाथ और सड़क पर टीन सेट डालकर किए गए कब्जे को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही। वहीं खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी रही। इस पूरे मामले पर सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन