फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Building materials boom, home construction costs rise

भवन निर्माण सामग्री में तेजी, गृह निर्माण की लागत बढ़ी

Sat, 13 Mar 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Building materials boom, home construction costs rise
नगर के बंधा रोड स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान। - फोटो : MAU
मऊ। भवन निर्माण में काम आने वाली सभी सामग्री की कीमतों में उछाल से मकान बनवाने वाले लोग चिंतित हैं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी भी लागत बढ़ने को लेकर चिंतित हैं। जिन लोगों ने निर्माण कार्य शुरू करा रखा है वे महंगाई के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वहीं मकान बनवाने के इच्छुक लोग निर्माण शुरू कराने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन

भवन निर्माण में सबसे अधिक खपत मोरंग बालू और गिट्टी की होती है। मोरंग बालू की कीमत सितंबर से ही चढ़ी है। छह महीने पहले मोरंग बालू सौ रुपये प्रति घन फुट से ऊपर तक जा पहुंचा था लेकिन मामूली कमी के बाद अब भी इन दिनों 82- 85 रुपये प्रति घन फुट चल रहा है। डाला में गिट्टी बनाने के काम पर कुछ दिनों के लिए रोक लगाने के बाद मध्यप्रदेश से गिट्टी आ रही है। मध्यप्रदेश की गिट्टी को लोगों ने पसंद नहीं किया। हालांकि एक दौर में डाला गिट्टी का रेट 90 रुपये प्रति घन फुट तक पहुंच गया था। इन दिनों डाला गिट्टी 85 रुपये प्रति घन फुट चल रहा है। सरिया और सीमेंट के दामों में भी वृद्धि हुई है। इसी प्रकार घरों में लगाए जाने वाले बिजली के सामान तथा प्लंबरिंग के सामान में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

बिल्डिंग मैटेरियल की कीमतें बढ़ने पर लोगों ने चिंता जताई है। डॉ. कैलाश मौर्य ने कहा कि मोरंग बालू की कई महीनों से महंगी है जिससे मकान बनवाने वाले चिंतित हैं। आशीष कुमार यादव ने कहा कि भवन निर्माण में काम आने वाले सभी सामान के दामों पर सरकार को नियंत्रण करना चाहिए। शशांक शेखर पांडेय ने कहा कि गिट्टी मोरंग और ईंटों के दामों कई महीनों से वृद्धि हो गई है। हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि भवन निर्माण सामग्री के दामों में तेजी बरकरार से लोग गृह निर्माण की बात नहीं सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed