{"_id":"5b7afa1542c79246716635c1","slug":"bucket-market-rises-crowded-crowd","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरा बाजार की बढ़ी रौनक, जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरा बाजार की बढ़ी रौनक, जुटी भीड़
mau
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
बकरीद पर्व के मद्देनजर नगर के मिर्जाहादीपुरा से बकरे की खरीदारी करते मुस्लिम बंधु।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। ऐसे में नगर में लगाए गए बकरा बाजार में रौनक बढ़ गई है और इनकी बिक्री में तेजी आ गई है। वहीं कॉस्मेटिक्स और सेवईं की दुकानों पर भी ग्राहक उमड़ने लगे हैं। जबकि ईदगाहों और मस्जिदों में होने वाली नमाज के लिए भी तैयारियां अंतिम चरण में है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से बिजली, पेयजल और सफाई व्यवस्था की कवायद तेज हो गई है।
नगर के मिर्जाहादीपुरा, रौजा, चौक, सहादतपुरा सहित जिले के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ रही। त्योहार को लेकर मुस्लिमों में उत्साह है। कुर्बानी के लिए बड़ी कम्हरिया, मिर्जाहादीपुरा सहित विभिन्न इलाकों में बकरों की लगी मंडी में बिक्री तेज हो गई है। वहीं सेवइयों की भी जमकर खरीददारी हुई। बाजारों में देर रात तक रौनक हो रही है। बाजारों में खरीदारों की अच्छी खासी चहल पहल रही। महिलाओं और बच्चों की भीड़ अधिकतर रेडिमेड वस्त्रों और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर लगी रही।
उधर, ईदगाहों और मस्जिदों में होने वाली नमाज की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। वजू के लिए पानी, नमाज के लिए चटाईयों आदि की व्यवस्था में इंतजामियां कमेटी लगी रहीं। ईदगाहों और मस्जिदों में बुधवार की सुबह तयशुदा अलग-अलग समय पर बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
नगरपालिका प्रशासन की तरफ से नगर की सफाई, ईदगाह जाने वाले समस्त रास्तों की विशेष सफाई, मरम्मत एवं कुर्बानी के अवशेष को दफन करने के लिए गड्ढ़े खुदवाने की कवायद होती रही। जबकि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि ईदगाहों और मस्जिदों के पास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की जाएगी। जहां जरूरत होगी वहां रूट डायवर्जन भी किया जाएगा।