{"_id":"668691738c0af6bbf60fa375","slug":"brother-attacked-sister-with-sharp-weapon-in-mau-angry-about-not-getting-share-of-the-land-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने बहन को किया लहूलुहानः धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला, जमीन का हिस्सा मिलने से था नाराज; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई ने बहन को किया लहूलुहानः धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला, जमीन का हिस्सा मिलने से था नाराज; हालत गंभीर
Thu, 04 Jul 2024 05:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:43 PM IST
सार
Mau News: दिव्यांग भाई ने बताया कि बीते दिनों बड़े भाई ने मां को भी मारपीट कर घायल भी कर दिया था। जिसके बाद बहन गायत्री ही मां की देखभाल करती थी। सेवा के खुश होकर मां ने बहन को जमीन दे दिया था। इसी को लेकर भाई ने बहन को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती घायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां द्वारा एक बेटी के नाम जमीन करने से नाराज भाई ने गुरुवार की सुबह पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। गर्दन पर किए गए कई हमले से बहन जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में उसे दूसरा भाई किसी तरह जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक का कहना था कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
कोपागंज थाना के जयरामगढ़ निवासी निकलेश जिला अस्पताल में चौकीदार के पद पर तैनात है। उसकी मां ने गांव की जमीन को अपने बेटी गायत्री (49) के नाम कर दिया था। इसी बात को लेकर चौकीदार भाई निकलेश उसे कई दिनों से जान से मारने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
इस बात को लेकर अपनी मां से भी विवाद हुआ था। गुरुवार को गायत्री अपने घर के पास खड़ी थी, उसी बीच निकलेश ने उसके गर्दन पर धारधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब तक आस-पास और परिवार के लोग पहुंचे वह भाग गया।
उसी बीच घायल का दूसरा दिव्यांग भाई मिथिलेश भी मौके पर पहुंचे। किसी तरह घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां घायल का उपचार किया गया। भाई मिथिलेश ने बताया कि वह दो भाई और दो बहन है। बड़ा भाई जो जिला अस्पताल में चौकीदार है, वह अपनी मां से जमीन को लेकर विवाद करता था।