फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Brick kiln of sister-in-law of Mukhtar gang accused

मुख्तार के वसूली गैंग के आरोपी सुरेश सिंह की भाभी का ईंट भट्ठा सीज

Tue, 30 Mar 2021 09:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Brick kiln of sister-in-law of Mukhtar gang accused
कोपागंज के टडियांव में ईट-भट्ठे के सीज की कार्रवाई के दौरान सीमांकन करते राजस्वकर्मी। - फोटो : MAU
कोपागंज। मुख्तार अंसारी के वसूली गिरोह के सदस्य के रूप में चिह्नित और सात गंभीर मुकदमों में आरोपी सुरेश सिंह की भाभी के नाम से टडियांव गांव में चल रहे ईंट भट्ठे को मंगलवार की शाम उपजिलाधिकारी घोसी के आदेश पर पुलिस टीम ने सील कर दिया। पुलिस अब तक सुरेश सिंह की चार करोड़ 79 लाख 95 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन

घोसी के पकड़ी गांव निवासी सुरेश सिंह जिला मुख्यालय पर मकान बनवाकर रहते हैं और ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं। बीते दिनों शासन की अनुमति पर पुलिस प्रशासन ने सुरेश सिंह को माफिया और विधायक मुख्तार अंसारी के वसूली गैंग के सदस्य के रूप में चिह्नित किया था। इसके बाद सुरेश सिंह के विरुद्घ कार्रवाई शुरू की गई थी। गैंगेस्टर में नामजद सुरेश के वाहनों को सीज किया। इसके बाद उनकी भाभी प्रेमलता सिंह के नाम से कोपागंज के टडियांव में संचालित ईंट भट्टे को सीज किया। पुलिस के अनुसार सुरेश सिंह माफिया मुख्तार के वसूली गैंग का सक्रिय सदस्य है। सीओ घोसी नरेश कुमार ने बताया कि सुरेश के विरुद्घ जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2007, वर्ष 2014 और 2019 में शहर कोतवाली और सराय लखंसी में 2019 और 2020 में दक्षिण टोला थाने और शहर कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बताया कि सुरेश का गैंगेस्टर में चालान होने के बाद पुलिस प्रशासन ने डीएम के आदेश पर उपर सुरेश की संपत्तियों को सीज करने का कार्य शुरू किया। इसी क्रम में मंगलवार को डीएम के आदेश पर एसडीएम घोसी ने सुरेश की भाभी के नाम से संचालित ईंट भट्ठे को सीज किया। भट्ठा सीज करने के दौरान थानाध्यक्ष कोपागंज अजय कुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अगेश मणि फोर्स के साथ मौजूद रहे। सीज किए गए ईंट भट्ठे की कीमत 28 लाख रुपये के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed