फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Branded sacks used to fill adulterated cement

Mau News: फेंकी गई खराब ब्राडेंड बोरियों में मिलावटी सीमेंट भरकर बेचता था गोदाम संचालक

Sat, 24 Dec 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Branded sacks used to fill adulterated cement
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गोदाम में पुलिस द्वारा नकली और खराब हुई सीमेंट को दुबारा पैकिंग के भंडाफोड़ करने के मामले में गोदाम मालिक सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक सीमेंट गोदाम में छापा मारकर कर नकली सीमेंट बनाने भंडाफोड़ किया था। जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले आई थी।
विज्ञापन

पूछताछ में उस व्यक्ति ने बताया कि गोदाम मालिक के साथ मिलकर वह बाजार से खराब हुई सीमेंट की बोरियां लाकर गोदाम में उसकी पिसाई कर अलग अलग ब्रांडेड कंपनियों के बोरों में भरकर उसे महगें दामो में बेचकर मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस ने गोदाम से 68 बोरी नकली सीमेंट और 27 खाली सीमेंट की बोरी सहित अन्य उपकरण बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि खराब और नकली सीमेंट का गोरखधंधा करने वाले गोदाम मालिक ओमकारनाथ सिंह पुत्र स्व. बेनी सिंह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र निवासी और गाजीपुर जनपद मरदह थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी अमरनाथ सिंह पुत्र रामजी सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया जिसमें अमरनाथ सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed