फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Boyfriend murdered woman along with family

प्रेमी ने परिवार के साथ मिलकर की थी महिला की हत्या

Sun, 22 Nov 2020 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend murdered woman along with family
रानीपुर। थाना क्षेत्र के भुसुवा ग्राम में बीते 18 नवंबर को हुई महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। महिला की हत्या उसके पड़ोसी प्रेमी ने ही अपने परिवार के लोगों के साथ मिलके की थी। महिला का प्रेम संबंध कई सालों से उसके पड़ोसी युवक से था। महिला प्रेमी से शादी करना चाहती थी। इधर प्रेमी की शादी कहीं और तय हो गई। महिला प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव आधा किलोमीटर दूर सीवान में गन्ने के खेते में फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमी, उसके भाई, पिता और भाभी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव की महिला का पड़ोसी युवक जय सिंह से प्रेम संबंध था। इसी के चलते महिला की दूसरी शादी टूट गई थी। पहले युवक उससे शादी का भरोसा देता रहा। लेकिन इस बीच घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दिया। इसकी जानकारी होते ही महिला परेशान हो गई और उसने जय सिंह पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। 15 नवंबर को महिला जय सिंह के घर गई और वहीं पर दोनों में इसे लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इसी दौरान जय सिंह और उसके भाई राम सिंह ने महिला ने उसका गला कसकर मार डाला। पुलिस की जांच में प्रकाश में आया कि महिला की हत्या के बाद जय सिंह के पिता राम अवध और उसके भाभी सीमा ने शव को ठिकाने लगाने में इन दोनों का सहयोग किया। तीन दिन बाद 18 नवंबर को महिला की लाश गन्ने से खेत से बरामद हुई। मृतका के पिता ने जय सिंह और उसके भाई राम सिंह पर बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में इस हत्या में जय सिंह और राम सिंह के साथ ही उसके पिता रामअवध चौहान और भाभी सीमा का नाम सामने आया। पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में जय सिंह, राम सिंह, सीमा और राम अवध चौहान को गिरफ्तार कर लिया। चारों के विरुद्ध मुुकदमा दर्ज कर चारों का चालान कर दिया। इस बाबत एसओ अखिलेश कुमार का कहना है कि महिला की हत्या प्रेम प्रपंच में की गई थी। चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed