फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Boycott of lawyers ended after DM's intervention

डीएम के हस्तक्षेप के बाद खत्म हुआ वकीलों का कार्य बहिष्कार

Fri, 21 Aug 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Boycott of lawyers ended after DM's intervention
घोसी (मऊ)। तहसील सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में एसडीएम आशुतोष राय तथा अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने बार तथा बेंच में आपसी सौहार्द के साथ बैठ के समस्याओं को सुलझाने की बात कही। साथ ही उपजिलाधिकारी न्यायालय के बहिष्कार को समाप्त करने की बात कही। तय हुआ कि एसडीएम प्रमुख व अधिवक्ताओं के साथ आज ही बैठक कर समस्या का समाधान कर ले।
विज्ञापन

डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आप सभी आपसी सौहार्द को बनाये रखें। अधिकार से अधिक कर्तव्य महत्वपूर्ण है। सभी कर्तव्यों का निर्वहन करे तो कोई समस्या नहीं रहेगी। कहा कि बार और बेंच का रिश्ता आपसी सौहार्द का है। आपकी समस्याओं का निराकरण एसडीएम व अधिवक्ता आपस में बैठ कर कर लें। निर्देश दिया कि एसडीएम व अधिवक्ता संघर्ष समिति के लोग अलग से बैठ कर समाधान निकाल ले। सभी को ध्यान रखना चाहिए कि वादकारियों व जनता का हित सर्वोपरि होना चाहिए। कहा कि न्यायालय का बहिष्कार समस्या का हल नहीं है। इस अवसर पर रामबदन यादव, जयहिंद सिंह, रमेश श्रीवास्तव, गोपाल जी वर्मा, शमशाद, पीके राय, विपुल राय, भवेश श्रीवास्तव, कालिकादत्त पांडेय, ज्ञानप्रकाश, जेपी यादव, बृजेश, अरविंद सिंह, आदि रहे।
विज्ञापन

सोमवार से चलेगी एसडीएम कोर्ट
उपजिलाधिकारी आशुतोष राय ने शुक्रवार को प्रमुख अधिवक्ताओं की बैठक उपजिलाधिकारी कार्यालय में ली। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। जिसमें कई दिनों से एसडीएम कोर्ट के बहिष्कार को समाप्त कर सोमवार से कार्य करने का निर्णय लिया गया। एसडीएम आशुतोष राय ने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण रही। जिसमे तय हुआ कि दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार से कोर्ट पूर्ववत चलेगी। सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। तहसील बार के मंत्री जयहिंद सिंह ने बताया कि बैठक सार्थक और सौहार्दपूर्ण रही। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि बार द्वारा जो भी प्रस्ताव मिलेगा उसका सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed