फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Boring machine overturns; four from Kasganj injured.

Mau News: बोरिंग मशीन पलटी, कासगंज के चार घायल

Sat, 27 Jun 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Boring machine overturns; four from Kasganj injured.
चालक को नींद आने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी बोरिंग मशीन वाहन।संवाद - फोटो : ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर भर्ती दो- दो मरीज। संवाद
मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मधुबन-बेल्थरा मार्ग पर शनिवार भोर में भवानी सरयां तकिया गांव के सामने रेलवे कार्य में लगी बोरिंग मशीन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन

घायलों में कासगंज के रसरुआ सलेहपुर, अमांपुर निवासी चालक राजन (35), हथौड़ा, पटियाली निवासी राजू (37) हथौड़ा, पटियाली निवासी अवध किशोर (30) तथा अनिकेत चौहान (23) हैं। राजू और अवध किशोर की हालत गंभीर है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी सुनील कुमार सरोज ने बताया कि बोरिंग मशीन वाहन बलिया में रेलवे का काम पूरा करने के बाद गोरखपुर जा रहा था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे जैसे ही वाहन मधुबन-बेल्थरा मार्ग पर भवानी सरयां तकिया गांव के पास पहुंचा, चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और मशीन सीधे खाई में जा गिरी। वाहन पलटते ही चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजू और अवध किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि चालक राजन और अनिकेत चौहान का इलाज सीएचसी में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद आना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed