{"_id":"69936c485bfe5066a400d96c","slug":"bookings-closed-for-all-trains-going-to-delhi-and-gujarat-mau-news-c-295-1-mau1002-140982-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दिल्ली और गुजरात जाने वाली सभी ट्रेनों में बुकिंग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दिल्ली और गुजरात जाने वाली सभी ट्रेनों में बुकिंग बंद
विज्ञापन
दूसरे राज्यों में रहने वाले प्रवासी होली मनाने घर पहुंचे भी नहीं है, लेकिन वापसी का टिकट अभी से बुक करने लगे हैं। सबसे अधिक परेशानी दिल्ली और गुजरात जाने वालों को होगी।
मऊ से गुजरने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, गरीब नवाज सहित इस रूट पर चलने वाली चार ट्रेनों में बुकिंग बंद हो गई है। प्रवासी अभी महानगरों से घर पहुंचने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।
दिल्ली, मुंबई, गुजरात, कोलकाता से आने वाली ट्रेनों में एक माह पहले से ही सीट फुल हो गई थी। वर्तमान में एक ट्रेन में वेटिंग 150 से अधिक पहुंच गई है।
विज्ञापन
सात मार्च को मऊ होकर अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19166) में बुकिंग बंद हो गई है, अहमदाबाद एक्सप्रेस (19490) में 169 वेटिंग पहुंच गई है। 18 मार्च से इस रूट पर जाने वाली ट्रेनों में सीट खाली है।
आठ मार्च को दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14006) और गरीब नवाज एक्सप्रेस में बुकिंग बंद है। मऊ आनंद विहार एक्सप्रेस (15025) के स्लीपर कोच में बुकिंग बंद है, जबकि अन्य कोच में 96 वेटिंग है।
15 मार्च के बाद दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सीट खाली है। सात मार्च को मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस (15018) में 123 वेटिंग, मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (मुं.लो.ति) (11060) में 169 वेटिंग, दादर गोरखपुर स्पेशल (01028) में 45 वेटिंग, मुं.लो.ति. सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12166) के सेकंड एसी कोच में बुकिंग बंद है, जबकि अन्य कोच में 171 वेटिंग है।
मुं.लो.ति. साप्ताहिक एक्सप्रेस (15181) के स्लीपर कोच में बुकिंग बंद है जबकि अन्य कोच में 53 वेटिंग है। इस रूट पर जाने वाली ट्रेनों में 15 मार्च से कुछ ट्रेनों में सीट खाली है। कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस (15050) में 127 वेटिंग पहुंच गई है।