फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   bogus reporting counts

नुकसान की फर्जी रिपोर्टिंग में लेखपाल पर गिरी गाज

Sat, 18 Apr 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 18 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
bogus reporting counts
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के नरौनी और रानीपुर ब्लाक के मिर्जापुर समग्र लोहिया गांवों में जिलाधिकारी ने शुक्रवार को चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन



इस दौरान डीएम ने दोनों गांवों के विकास की समीक्षा भी की। किसानों की शिकायत पर उन्होंने लेखपाल धनंजय को निलंबित करने का निर्देश एसडीएम मुहम्मदाबादगेाहना क ो दिया।
विज्ञापन



किसानों की शिकायत थी कि लेखपाल ने बरबाद फसलों का आंकलन खेतों पर न जाकर घर बैठे ही कर लिया है और झूठी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी है। पशुओं के टीकाकरण की फर्जी रिपोर्ट देने पर पशु धन प्रसार अधिकारी के निलंबन और पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने नरौनी गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने शिकायत किया कि लेखपाल ने बर्बाद फसलों का आंकलन खेतों पर न जाकर एक स्थान पर बैठकर तैयार कर लिया है और झूठी रिपोर्ट दे दी है। डीएम ने लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश दिया।


उधर रानीपुर के मिर्जापुर में ग्रामीणों ने शिकायत किया कि पशुओं का टीकाकरण नहीं किया गया है जबकि पशु धन प्रसार अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी द्वारा टीकाकरण करने की रिपोर्ट दी गई थी। डीएम ने उसे गंभीरता से लिया।



  उन्होंने पशु धन प्रसार अधिकारी को निलंबित करने और पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। डीएम ने अन्य विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ जीे त्यागी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed