फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Body of married woman found under bed; father alleges murder.

Mau News: बेड के नीचे मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 21 Jul 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found under bed; father alleges murder.
मृतका दिब्या। फाइल फोटो
मधुबन थाना क्षेत्र के कुंडाशरीफपुर गांव में रविवार की रात विवाहिता दिव्या (22) की मौत हो गई। उनका शव बेड के नीचे पड़ा था और घर के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार थे। पिता चंद्रशेखर सिंह ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति नवनीत सिंह, सास बिंदु सिंह, ससुर राणा सिंह, जेठानी रमा सिंह और रोहित सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चक हबीबुल्लाह के भीषहा निवासी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी दिव्या की शादी 25 अप्रैल 2025 को कुंडाशरीफपुर निवासी नवनीत सिंह के साथ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दिव्या का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते थे। इस मामले में पहले महिला थाने में शिकायत भी की गई थी।
समझौते के बाद दिव्या बीते 15 जुलाई को अपने ससुराल लौट गई थी। रविवार रात उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिस पहले से मौजूद थी।
घर के सभी सदस्य फरार थे और दिव्या का शव कमरे में बेड के नीचे पड़ा मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि दिव्या की पहले बेरहमी से पिटाई की गई, फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई और इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।
पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि दामाद के रिश्ते में लगने वाला एक युवक भी दिव्या को धमकाता था और घटना के समय वह भी मौजूद था। दिव्या की दो माह की नवजात बेटी है, जिसे ससुराल पक्ष के लोग अपने साथ ले गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed