Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Body of a married woman lay in a room for five hours after her death; her family staged a road blockade.

Mau News: विवाहिता की मौत के बाद पांच घंटे तक कमरे में पड़ा रहा शव, मायके पक्ष ने किया चक्काजाम

Sun, 15 Nov 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Body of a married woman lay in a room for five hours after her death; her family staged a road blockade.
मृतक प्रीती गुप्ता अपनी बेटी रूबी के साथबड़ागांव उत्तरी में शुक्रवार की शाम मौत हुई
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र बड़ागांव उत्तरी में शुक्रवार की शाम छह बजे प्रीती गुप्ता (24) फंदे से शव लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंचे मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया और करीब 15 मिनट तक सड़क जाम करके बैठ गए। बेटी रूबी (4) को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़े रहे और शव बाहर नहीं निकालने दिए। पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया और अपने साथ कोतवाली ले गई। रात करीब 11 बजे किसी तरह शव को बाहर निकाला गया। फिर भी कुछ लोग शव वाहन को रोकने के लिए आगे बैठ गए। दोनों पक्ष की सहमति से पुलिस ने छोटी बच्ची को मायके पक्ष को सौंप दिया, तब जाकर हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान करीब पांच घंटे तक शव कमरे में पड़ा रहा। पिता अशोक कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पति अमन गुप्ता और ससुर उमाशंकर गुप्ता को हिरासत में ले लिया। साथ ही इन दोनों सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बलिया जिले के नगरा थाना के भीमपुरा नंबर-02 निवासी अशोक कुमार गुप्ता ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि उनकी बेटी प्रीति गुप्ता की शादी 12 दिसंबर 2021 को अमन गुप्ता के साथ हुई थी। ससुराल पहुंचने के बाद से ही पति अमन गुप्ता, ससुर उमाशंकर गुप्ता, सास माया गुप्ता, देवर आकाश गुप्ता और ननद जूही गुप्ता अक्सर तीन लाख रुपये नकद दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार यातनाएं दी जाती थीं और जान से मारने की धमकियां मिलती थीं। प्रीति ने कई बार अपने परिवार वालों को इस उत्पीड़न की जानकारी दी थी। इस सब के बीच दोनों से एक बेटी रूबी (4) हुई। शुक्रवार की शाम सात बजे फोन से जानकारी मिली कि प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। जब वो मौके पर पहुंचे, तो प्रीति का शव बिस्तर पर पड़ा था।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष बोला घटना के समय दुकान पर थे सभी पुरुष

ससुराल पक्ष ने बताया कि घटना के समय सभी पुरुष दुकान पर थे। प्रीति ने पंखे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। काफी देर तक आवाज नहीं सुनाई देने पर अमन की मां माया गुप्ता ने कमरे में जाकर देखा तो प्रीति का शव फंदे से लटक रहा था। शोर सुनकर सभी पुरुष दुकान से भागकर घर के अंदर पहुंचे और फंदा काटकर नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की तहरीर के आधार पर पति सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मायके पक्ष के लोग बच्ची को साथ ले जाने की जिद पर अड़े थे। मामले को शांत कराने के लिए दोनों पक्ष की सहमति पर उन्हें सौंप दिया गया।- सत्येंद्र भूषण तिवारी, सीओ घोसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed