फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BLOs will read out the voter list today and on February 4.

Mau News: आज और चार फरवरी को मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे बीएलओ

Sat, 31 Jan 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
BLOs will read out the voter list today and on February 4.
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 31 जनवरी और चार फरवरी को सभी बूथों पर बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे। इस दौरान मतदाता और बीएलओ भी वहां मौजूद रहेंगे। दावे, आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

आयोग ने 31 जनवरी और चार फरवरी को विशेष अभियान दिवस के रूप में घोषित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम प्रवीण मिश्र ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक निर्धारित है।
विज्ञापन

समस्त मतदाताओं से अपील किया कि वो निर्धारित तिथियों पर अपने अपने बूथों पर उपस्थित होकर प्रकाशित निर्वाचक नामावली में अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नामों की जांच कर लें। आवश्यकता होने पर समय से दावा और आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इन दिनों प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी लगाई जाएगी। हेल्पडेस्क पर नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 और स्थानांतरण या संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरवाए जाएंगे।
31 जनवरी और चार फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मतदाता सूची देखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed