फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BLOs waited for voters at the booths.

Mau News: बूथों पर बीएलओ करते रहे मतदाताओं का इंतजार

Sun, 22 Feb 2026 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
BLOs waited for voters at the booths.
मधुबन के एक स्कूल में मौजूद बीएलओ। संवाद - फोटो : संवाद
मधुबन।तहसील क्षेत्र में रविवार को सभी बीएलओ अपने बूथों पर पहुंचे, लेकिन मतदाताओं कम ही पहुंचे। अधिकांश जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा। कंपोजिट विद्यालय दरगाह पर बूथ संख्या 211 की बीएलओ रंजना और बूथ 212 की रेखा गुप्ता सुबह 10 से ही बैठकर मतदाताओं का इंतजार करती नजर आईं।
विज्ञापन

बापू स्मारक इंटर कॉलेज दरगाह में बूथ संख्या 206 पर बीएलओ आशा देवी, 207 के प्रमोद गुप्त, 208 की अनीता यादव, 209 की मीना देवी मौजूद रहीं। केवल 6 युवा मतदाता पहुंचे थे। सभी ने फार्म-6 यानी नए मतदाता के रूप में आवेदन किया।
विज्ञापन

आयोग द्वारा जारी नोटिस का जवाब देने महज 26 मतदाता पहुंच। इंग्लिश मीडियम जूनियर हाई स्कूल मधुबन में एक साथ 10 बीएलओ मौजूद रहे। बीएलओ सुपरवाइजर अनवारुल हक ने बताया कि दोपहर एक बजे तक यहां 53 मतदाता पहुंचे थे। इनमें फॉर्म-6 और नोटिस का जवाब देने वालों की संख्या लगभग आधी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर हाई स्कूल मधुबन पर तैनात एईआरओ व उप श्रमायुक्त प्रभात सिंह ने चुनाव आयोग द्वारा नोटिस प्राप्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है, वो जल्द से जल्द अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर अपने अभिलेख जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed