फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BLOs should verify voters by conducting door-to-door surveys

Mau News: घर-घर सर्वे कर मतदाताओं की पुष्टि करें बीएलओ

Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
BLOs should verify voters by conducting door-to-door surveys
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का शनिवार को विकासखंड परदहां के प्राथमिक विद्यालय बबुआपुर स्थित बूथों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वहां पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों से अब तक प्राप्त फॉर्म 6, 7 एवं 8 तथा आगे की कार्यवाहियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

बूथ संख्या 27 पर 80 वर्ष से अधिक आयु के अधिक मतदाता होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को अगले तीन दिनों में घर-घर सर्वे कर इसकी पुष्टि करने के निर्देश दिए। बूथ लेवल अधिकारियों को प्रत्येक घर का सर्वे करते हुए हर एक मतदाता के सत्यापन के भी निर्देश दिए, जिससे शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार की जा सके। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक बूथ पर कुल मतदाताओं की संख्या, महिला एवं पुरुष मतदाताओं की संख्या, जेंडर रेशियो, ईपी रेशियो आदि की जानकारी लेते हुए सर्वे रजिस्टर का भी निरीक्षण कर संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, तहसीलदार सदर उमेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed