फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Blood sample collection facility started from 10 CHCs

Mau News: 10 सीएचसी से शुरू हुई ब्लड सैंपल कलेक्शन सुविधा

Mon, 17 Nov 2025 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Blood sample collection facility started from 10 CHCs
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना के तहत नवंबर से 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड जांच की सुविधा शुरू की गई है। इन सीएचसी में जब तक पैथाेलॉजी की सुविधा नहीं होती है तब तक इन सीएचसी से मरीजों का सैंपल जिला अस्पताल स्थित लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिसकी रिपोर्ट मरीजों को एक दिन बाद मिलेगी। इस योजना के शुरू होने से निजी लैब में जांच कराने की असुविधा से राहत मिलेगी।
जिले के मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन, घोसी और सदर तहसील में बने 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परदहा, रानीपुर, दोहरीघाट, बड़राव,घोसी, कोपागंज, रतनपुरा, मुहम्मदाबाद गोहना, मझवारा, फतेहपुर मंडाव सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन

अब ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।इन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) से ब्लड सैंपल कलेक्शन की सुविधा शुरू हो गई है। इससे मरीजों को समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 सीएचसी पर ब्लड सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था शुरू की है। जिसके तहत यहां से सैंपल लेने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी जांच के लिए जिला अस्पताल के सेंट्रल लैब में पहुंचाएंगे। रिपोर्ट तैयार होने के बाद यह जानकारी सीएचसी प्रभारी को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed