फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   blockade On the death of the student

छात्र की मौत पर चक्काजाम

Sat, 19 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 19 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
blockade On the death of the student
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद मोहल्ले में मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। इसके बाद चालक  ट्रक छोड़कर भाग गया।  छात्र अपने घर से साइकल से पढ़ने के लिए मदरसा जा रहा था। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर घटों जाम किया। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन



शनिवार की सुबह मुहम्म्द आरिफ(12) पुत्र मुहम्मद ओजैर निवासी मिर्जाहादीपुरा जहांगीराबाद स्थित आलिया मदरसे में पढ़ने के लिए साइकल से जा रहा था। आरिफ कक्षा सात का छात्र था। आरिफ जैसे ही मदरसे के मोड़ पर पहुंचा।
विज्ञापन



आजमगढ़ तिराहे की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। जिसके बाद आरिफ ट्रक के नीचे आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया।  इस घटना की जानकारी जैसे ही मदरसे के छात्रों और शिक्षकों को हुई उन्होंने मऊ-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 करीब दो घंटे तक जाम रहने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने ब्रेकर और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।



 जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। करीब दो घंटे तक जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस संबध में थानाध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक मृतक के पक्ष से किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed