फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP trying to capture District Panchayat President

जिला पंचायत अध्यक्ष पर कब्जे की जुगत में भाजपा

Tue, 15 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP trying to capture District Panchayat President
मऊ। सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव कराने के लिए तिथि की घोषणा कर दिया है। इससे जिला पंचायत अध्यक्ष पर कब्जे की होड़ मच गई है। अभी तक भाजपा ने अधिकृत रूप से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लेकिन बीते सप्ताह गोरखपुर में संपन्न हुई बैठक में सुनील बंसल ने एक सदस्य के पूछे जाने पर मनोज राय का नाम लिया था, इससे यहां भी मनोज राय के नाम की अटकले लगाई जाने लगी है।
विज्ञापन

वैसे भाजपा से विजयी दो सदस्यों में मनोज राय जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अभी से तैयारी में जुट गए है, इस दौरान मनोज राय सघन संपर्क शुरु कर दिए है। इसी क्रम में सपा ने राम नगीना यादव के नाम की घोषणा कर प्रत्याशी के रुप में मोहर लगाई है। नाम की घोषणा होते ही राम नगीना भी जिला पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए अभियान तेज कर दिए है। लेकिन वहीं सबसे ज्यादा सदस्यों को जिताने वाली बसपा ने अपने पत्ते नहीं खोला हैं।
विज्ञापन

मऊ जिले में कुल 34 जिला पंचायत सदस्य हैं। इनमें से महज दो सदस्य मनोज राय और अखिलेश राजभर भाजपा के अधिकृत है। इसीक्रम में सपा से अधिकृत दो तथा बसपा के अधिकृत सात जिला पंचायत सदस्यों ने चुनाव जीता है। इसी क्रम में सुभासपा के दो, कांग्रेस के एक सदस्य हैं। जबकि सात सदस्य निर्दल हैं। जिनके नाम की घोषणा हो गई है या फिर जिनको टिकट मिलने की सुगबुगाहट है, वो अपनी जीत दर्ज कराने के लिए क्षेत्र में जोर आजमाईश शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत बात करने पर सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी की जीत होगी पंचायत सदस्यों से आत्मा की आवाज पर वोट करने की अपील की गई है। वहीं भाजपा अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता का कहना है कि पार्टी नेतृत्व की ओर से उचित समय पर घोषणा की जाएगी, और पार्टी की नीति पर जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा का ही चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed