{"_id":"6a9081c398467976ed018d37","slug":"bjp-pits-hindus-against-muslims-abhishek-mau-news-c-295-1-mau1001-151024-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वाली : अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वाली : अभिषेक
विज्ञापन
परदहां स्थित राजीव गांधी महिला पीजी कॉलेज में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते अखिल भारतीय रा
मऊ। कांग्रेस सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त ने बृहस्पतिवार को पहली बार मऊ जनपद का दौरा किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ की ओर से राजीव गांधी महिला पीजी कॉलेज में उनका स्वागत किया गया।
इसके बाद संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने की।
अभिषेक दत्त ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वाली है। जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से जनता के बीच उठाने का आह्वान किया। दत्त ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है।