फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP people salute Atal Bihari Vajpayee

भाजपाजनों ने किया अटल बिहारी वाजपेई को नमन

Sun, 16 Aug 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP people salute Atal Bihari Vajpayee
मऊ। भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेई की दूसरी पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई ।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने अटल जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि पूर्वप्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के एकमात्र ऐसे नेता रहे हैं, जो अपनी पार्टी में ही नहीं बल्कि विपक्षी पार्टी में समान रूप से सम्माननीय रहे हैं। उदार, विवेकशील, निडर, सरल-सहज, राजनेता के रूप में उनकी छवि अत्यन्त लोकप्रिय रही है, वहीं एक ओजस्वी वक्ता, कवि की संवेदनाओं से भरपूर उनका भाबुक हृदय, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति आस्था हर भारतीय को प्रभावित करती रही।
विज्ञापन

विदेश मन्त्री के रूप में इन्होंने नि:शस्त्रीकरण, रंगभेद नीति आदि की ओर सदस्य राष्ट्रों का ध्यान आकर्षित किया ।पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का सम्पूर्ण जीवन एवं राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। सन् 1992 में ’’पद्मविभूषण’’ तथा 1994 में श्रेष्ठ सांसद के रूप में पण्डित गोविन्द वल्लभ पन्त और लोकमान्य तिलक पुरस्कारों से इन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक विजय राजभर,अरविंद सिंह, दुर्गविजय राय,संजय पांडेय,अशोक सिंह,मनोज राय,नूपुर अग्रवाल,अनिल श्रीवास्तव,कृष्ण कान्त राय,सुनील यादव,मनीष मद्धेशिया, मयंक मद्धेशिया,विनोद गुप्ता,नीरज राही,दीपू चौरसिया,संदीप उपाध्याय,अखंड सिंह,सूरज चौहान,विनय राय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुसुम्हा संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार दोहरीघाट और गोंठा में भी स्व. अटल जी की पुण्यतिथि मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed