फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP government will be formed again in 2027: Pankaj Chaudhary

2027 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार : पंकज चौधरी

Thu, 08 Jan 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed again in 2027: Pankaj Chaudhary
दोहरीघाट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत करते कार्यकर्ता।संवाद
केंद्र सरकार में वित्त राज्यमंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जिले में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। पंकज चौधरी ने कहा कि 2027 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

कहा कि कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि मैं संगठन ही हमारी शक्ति है। नगर के बलिया मोड़ स्थित सेल्फी प्वाइंट के पास नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, भाजपा नेता प्रवीण कुंवर सिंह सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
दोहरीघाट: सरयू पुल पर भाजपा जिलाध्यक्ष, मधुबन विधायक रामविलास चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि इस अभूतपूर्व स्वागत के लिए धन्यवाद देने का मेरे पास शब्द नहीं है। कहा कि संगठन ही हमारी पहचान है और संगठन को मजबूत करना हमारा दायित्व है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, उत्पल राय, विनय जायसवाल, रामाधीन पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी: नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो स्थानों पर भव्य स्वागत किया। बड़ागांव में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त के नेतृत्व में किया गया। इसके उपरांत मझवारा मोड़ पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
कोपागंज : क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। थाने के समीप सहकारी बैंक के चेयरमैन अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर पंकज चौधरी का स्वागत किया गया।

इसके बाद बापू इंटर कॉलेज के पास जिला पंचायत सदस्य मनोज राय के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हिमांशु राय, अतुल तिवारी, मनोज सोनकर, विनय गुप्ता, शत्रुघ्न सिंह, दुर्गेश यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed