{"_id":"5f4beb438ebc3e4ad91c86ba","slug":"bindatolia-village-s-administrative-team-reviewed-mau-news-vns544374399","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंदटोलिया गांव का प्रशासनिक टीम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंदटोलिया गांव का प्रशासनिक टीम ने लिया जायजा
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। तहसील क्षेत्र के देवरांचल के दर्जनों गांव इन दिनों बाढ़ से प्रभावित है। वहीं घाघरा नदी के बिल्कुल अंतिम छोर पर बसे गांव बिंदटोलिया के लोगों की दशा अत्यंत चिंताजनक है। जिस रफ्तार से कटान हो रही है, इसे देख लोगों को अपने आशियाना को बचाने की चिंता सताने लगी है।
गांव के कई लोगों के रिहाइशी मकान तो पहले ही घाघरा में समा चुके हैं और वर्तमान में कई घर निशाने पर हैं।रविवार को डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों तथा प्रशासनिक अमला बिंदटोलिया गांव पहुंचा और तेजी से हो रहे कटान का जायजा लिया। वहां की स्थिति देख कटान की जद में आने वाले संभावित घरों के लोगों को वहां से निकाल किसी सुरक्षित जगह पर पहुंचाने की कवायद शुरू की।
एसडीएम मधुबन लाल बाबू दुबे ने बताया कि जिस तेजी से कटान हो रही है उससे लोगों के जान माल के नुकसान का खतरा है। इसलिए सबसे अंतिम छोर पर स्थित घरों के लोगों को उनके घरों से निकाल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। जो लोग गाँव में ही अपने किसी सगे संबंधी के घर में पनाह लेना चाहें वह वहां जा सकते हैं। जिनके रहने की कोई व्यवस्था नहीं है उनके लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय में रहने की वयवस्था की गई है । एक पूरी टीम स्थानीय तहसीलदार की देखरेख में लगाई गई है जो लोगों की सहायता कर रही है। इस मौके पर सीओ मधुबन राज कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे, नायब तहसीलदार आदि रहे ।