फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike riding miscreants snatched lakhs of cash from the small branch operator of the bank opening the office

Mau news : कार्यालय खोल रहे बैंक के लघु शाखा संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने छीनी लाखों की नकदी

Tue, 05 Jul 2022 03:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 05 Jul 2022 03:20 PM IST
सार

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना बाजार में मंगलवार की सुबह कार्यालय खोल रहे एक बैंक के लघु शाखा संचालक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक लाख 96 हजार रुपये तथा दो मोबाइल छीन लिया। सूचना मिलने पर एएसपी तथा सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। 

विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched lakhs of cash from the small branch operator of the bank opening the office
मामले की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना बाजार में मंगलवार की सुबह कार्यालय खोल रहे एक बैंक के लघु शाखा संचालक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक लाख 96 हजार रुपये तथा दो मोबाइल छीन लिया। इसके बाद चिरैयाकोट की तरफ भाग गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूूरे बाजार में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर एएसपी तथा सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। 

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के महतवाना निवासी मो.इरशाद अहमद की सरसेना बाजार में यूनियन बैंक की फ्रेंचाइजी है। मंगलवार की सुबह वह रोजाना की भांति सरसेना बाजार पहुंचकर कार्यालय का शटर खोल रहा था।तभी मास्क लगाए बाइक से तीन बदमाश वहां आए।

वह कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार दो बदमाश नीचे उतरे और असलहा उसके सिर पर लगाते हुए पिट्ठू बैग छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर चिरैयाकोट की तरफ भाग निकले।पीड़ित ने बताया कि बदमाश 1 लाख 96 हजार रुपये तथा दो मोबाइल छीन ले गए। उधर घटना के बाद से पूरे बाजार में हड़कंप की स्थिति बन गई।वहीं छिनैती की घटना की सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी तथा सीओ मुहम्मदाबाद गोहना नरेश कुमार तथा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed