फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike riders beat roadways bus driver for not giving pass

बाइक सवार मनबढ़ों ने पास न देने पर रोडवेज बस चालक को पीटा

Wed, 07 Oct 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bike riders beat roadways bus driver for not giving pass
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के कसबा स्थित थाने के निकट मंगलवार की देर शाम को आजमगढ़ से खरिहानी जा रही रोडवेज बस के चालक को बाइक सवार दो मनबढ़ों ने पीट दिया। बस चालक की तहरीर पर पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर दो हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार आजमगढ़ डिपो की बस आजमगढ़ खरिहानी के बीच चलती है। बस का चालक मेहनगर थाना क्षेत्र के मौलिया गांव निवासी अरविंद पांडेय रोडवेज बस आजमगढ़ से लेकर खरिहानी जा रहा था। शाम लगभग 7:30 बजे बाइक सवार दो युवक रोडवेज बस से आगे निकलना चाह रहे थे लेकिन बस चालक के पास न देने से नाराज बाइक सवार युवक थाने के पास पहुंचते ही बाइक बस के आगे करके खड़े हो गए। बस चालक ने जब बस रोका तो दोनों मनबढ़ों ने बस चालक को पीट दिया। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार भाग निकले। बस चालक ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed