फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike rider snatched mobile from young man in Mau

साइकिल सवार युवक का मोबाइल छीन कर भागे बाइकसवार

Thu, 17 Sep 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider snatched mobile from young man in Mau
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद कैलेंडर मार्ग से गुजर रहें साइकिल सवार युवक की मोबाइल बाइक सवार युवकों ने छीन लिया और फरार हो गए। घटना के समय पीड़ित युवक ड्युटी कर घर लौट रहा था। छिनैती की इस घटना से युवक हतप्रद हो गया। साथ ही शोर मचाया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहें। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से किया। लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गॉव निवासी तेजस्वी राय मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के एक निजी चिकित्सालय पर बतौर फार्मासिस्ट कार्य करता है। बुधवार की देर शाम लगभग 8 बजे वह क्लिनिक ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से अपने घर जा रहा था। इस दौरान किसी का फोन आने पर वह खड़ा होकर बात करने लगा। कैलेंडर तिराहा से ठीक पहले एक बाइक एजेंसी के सामने पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने तेजस्वी की मोबाइल छीन लिया और कैलेंडर से घोसी रोड पर मुड़कर फरार हो गए। घटना से भयभीत पीड़ित युवक कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए तहरीर दिया। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। इस सम्बंध में पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने कहा कि मोबाइल का पूरा डिटेल उपलब्ध करा दो हम इसे बरामद करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed